Teacher Transfer Posting: ट्रांसफर लेने वाले शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक करना होगा ये काम

Teacher Transfer Posting: बिहार शिक्षा विभाग ने स्थानांतरित शिक्षकों के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर स्थानांतरण आदेश जारी किया है. योगदान या घोषणा 30 जून 2025 तक करना अनिवार्य है, अन्यथा स्थानांतरण स्वतः रद्द माना जाएगा. पढे़ं पूरी खबर…

Teacher Transfer Posting: बिहार शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने विशेष कारणों से स्थानांतरित शिक्षकों के लिए स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेश जारी कर दिया है. यह आदेश ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से निर्गत किया गया है. सभी स्थानांतरित शिक्षकों को 30 जून 2025 तक अपने नवीन विद्यालय में योगदान देना अनिवार्य होगा. इसके लिए शिक्षक पोर्टल पर लॉग इन करके स्थानांतरण आदेश और योगदान प्रतिवेदन प्रपत्र डाउनलोड करेंगे. इस प्रपत्र पर शिक्षक को हस्ताक्षर कराकर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से भी प्रतिहस्ताक्षर करवाना होगा, फिर यह दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके.

घोषणा न करने पर रद्द हो जाएगा स्थानांतरण

ऐसे शिक्षक जो स्थानांतरित विद्यालय में योगदान नहीं देना चाहते, उन्हें पोर्टल से घोषणा पत्र डाउनलोड कर उस पर हस्ताक्षर कर अपलोड करना होगा. यह घोषणा करने के बाद वे अगले एक वर्ष तक ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए अयोग्य माने जाएंगे और पूर्व विद्यालय में यथावत बने रहेंगे.

अवकाश पर शिक्षकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

जो शिक्षक वर्तमान में अध्ययन अवकाश, मातृत्व अवकाश या उपार्जित अवकाश पर हैं, वे योगदान प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर उसे प्रधानाध्यापक को ईमेल या अन्य माध्यम से भेज सकते हैं. प्रधानाध्यापक द्वारा “on leave” अंकित कर प्रतिहस्ताक्षरित प्रतिवेदन वापस भेजने पर शिक्षक इसे पोर्टल पर अपलोड करेंगे.

30 जून अंतिम तिथि

शिक्षकों को 30 जून 2025 तक स्थानांतरण विद्यालय में योगदान करना या “नहीं करने” की घोषणा अपलोड करनी होगी. निर्धारित समय सीमा के बाद यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो उनका स्थानांतरण 1 जुलाई 2025 से स्वतः रद्द मान लिया जाएगा. साथ ही जैसे ही शिक्षक पोर्टल पर योगदान की तिथि दर्ज करते हैं, उन्हें पूर्व विद्यालय से स्वतः विरमित माना जाएगा.

ALSO READ: Bihar Teacher News: सरकारी शिक्षकों को आवंटित स्कूलों की लिस्ट हुई वायरल, शिक्षा विभाग ने लिया सख्त एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >