कैंपस : लोयोला हाइस्कूल में टेबुल टेनिस टूर्नामेंट का हुआ आगाज

लोयोला हाइस्कूल की ओर से दो दिवसीय 21वें ब्रदर जॉन डी मोंटफोर्ट टेबुल टेनिस टूर्नामेंट का शनिवार को आगाज किया गया

संवाददाता, पटना

लोयोला हाइस्कूल की ओर से दो दिवसीय 21वें ब्रदर जॉन डी मोंटफोर्ट टेबुल टेनिस टूर्नामेंट का शनिवार को आगाज किया गया. इंटर स्कूल टेबुल-टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्रधानाचार्य फादर डॉ मार्टिन पोरस ने किया. इस अवसर पर स्कूल के सचिव ब्रदर जॉन हरमन एक्का, प्रधानाचार्य ब्रदर सुधाकर रेड्डी और उप प्राचार्य ब्रदर जॉनसन वीजे ने सभी प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने को प्रेरित किया. प्रतियोगिता में शहर के 18 स्कूलों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. स्कूल के प्राचार्य बद्रर सुधाकर रेड्डी ने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, शांति, सद्भावना व भाईचारे की भावना विकसित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >