SVU ने रिशु श्री के ठिकाने पर मारा छापा, डिजिटल रिकॉर्ड्स खंगाल रही टीम, सरकारी टेंडर में घोटाले का आरोप

Raid In Bihar: पटना में एसवीयू की टीम ने ठेकेदार रिशु श्री के ठिकाने पर छापेमारी की. एसवीयू की टीम डिजिटल रिकॉर्ड्स समेत कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स को खंगाल रही है. ठेकेदार रिशु श्री पर सरकारी टेंडरों में घोटाले का आरोप लगा है.

Raid In Bihar: विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने रिशु श्री के खिलाफ दर्ज गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोप है कि अभियुक्त ने सरकारी निविदा प्रक्रिया में हेर-फेर कर अपनी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया, जिससे राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ.

मामले में P.C. Act 1988, Official Secrets Act और BNS 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के माध्यम से आर्थिक लाभ लेने का प्रयास किया गया.

ईडी ने भी की थी जांच की मांग

पहले भी में इस प्रकरण की जांच ईडी की ओर से भी की गई थी, जिसके बाद P.C. Act के तहत विस्तृत जांच की अनुशंसा की गई थी. इसी अनुशंसा और प्राप्त सबूतों के आधार पर विशेष निगरानी इकाई ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है. विशेष न्यायाधीश, निगरानी पटना के आदेश पर तलाशी वारंट जारी किया गया है. इसी के आधार पर पटना स्थित अभियुक्त के आवासीय परिसर में छापेमारी की जा रही है.

अगल-अलग बिंदुओं पर हो रही जांच

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम की ओर से डॉक्यूमेंट्स, डिजिटल रिकॉर्ड्स और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजातों की गहन जांच की जा रही है. अधिकारियों की कई टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर सबूत जुटाने में लगी हुई है. आरोपी से जुड़ी कंपनी Reliable Infra Services Pvt. Ltd. से संबंधित परिसरों और डॉक्यूमेंट्स की भी जांच की संभावना जताई जा रही है.

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत खुलासा किया जाएगा. फिलहाल, पूरे मामले को लेकर जांच एजेंसियां पूरी गंभीरता से काम कर रही हैं.

दरभंगा में बीडीओ के ठिकाने पर छापा

दूसरी तरफ दरभंगा में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान के 6 अलग-अलग ठिकानों पर ईओयू की टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी. चंद्रमोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर मामला दर्ज किया गया था. मामले में सत्यापन के दौरान यह पता चला कि चंद्रमोहन पासवान ने 89 लाख 13 हजार 500 रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो कि उनके वास्तविक आय से 81.03 प्रतिशत अधिक है.

Also Read: पटना में 1 जून से बढ़ जाएगा ऑटो-बस का किराया, जानिए कितना ज्यादा देना पड़ेगा भाड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >