Summer Special Train: गर्मी की छुट्टी में बना रहे बाहर घूमने की प्लानिंग, तो रेलवे का ये फैसला जानकर मन हो जाएगा गदगद

Summer Special Train: बिहार में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई है. ऐसे में कई लोग हैं, जो बाहर जाकर घूमने की प्लानिंग करते हैं. कई बार ऐसा होता है कि, इस दौरान ट्रेनों में भीड़भाड़ की स्थिती हो जाती है. इसी को देखते हुए बिहार से 4 समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है.

Summer Special Train: बिहार में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई है. राज्य के कई ऐसे लोग हैं, जो बाहर जाकर घूमने की प्लानिंग करते हैं. ऐसे में ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है. इसी स्थिती को देखते हुए रेलवे की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है. रेलवे यात्रियों को बड़ी सहूलियत दी गई है. दरअसल, पूर्व मध्य रेल ने मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा और गया से जुड़ने वाली चार समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है. 

मई से जुलाई तक चलेगी स्पेशल ट्रेनें

बता दें कि, ये 4 समर स्पेशल ट्रेन दिल्ली, आनंद बिहार और उधना जैसे प्रमुख स्टेशनों से चलेंगी. हालांकि, ये सभी ट्रेनें सीमित अवधि के लिए चलेंगी. जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेनें मई से जुलाई 2025 के बीच चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को किसी तरह की कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. 

4 समर स्पेशल ट्रेन ये सभी हैं… 

  1.  नई दिल्ली-सहरसा समर स्पेशल (04058/04057)
  • मंगलवार और शुक्रवार को नई दिल्ली से, बुधवार और शनिवार को सहरसा से चलेगी.
  • 20 मई से 12 जुलाई तक होगा संचालन.
  • रास्ते में हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी सहित कई ठहराव.
  1. दिल्ली-दरभंगा समर स्पेशल (04072/04071)
  • हर सोमवार और गुरुवार (दिल्ली से) तथा मंगलवार और शुक्रवार (दरभंगा से) चलेगी.
  •  समस्तीपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी.
  • 19 मई से 11 जुलाई तक सेवा में.
  1. उधना-गया समर स्पेशल (09039/09040)
  • हर शुक्रवार (उधना से) और रविवार (गया से) चलेगी.
  • भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज, डीडीयू, सासाराम, डेहरी ऑन सोन के रास्ते.
  • 23 मई से 29 जून तक चलेगी.
  1. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार समर स्पेशल (05219/05220)
  • सप्ताह में एक बार (शनिवार/रविवार) चलेगी.
  • पाटलिपुत्र, हाजीपुर, डीडीयू और प्रयागराज जैसे स्टेशनों पर ठहराव.
  • 24 मई से 20 जुलाई तक चलेगी.

Also Read: विदेशी शराब की तस्करी में रंगे हाथ पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, बिहार में लग्जरी बस से कर रहे थे सप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >