बिहार में सुधा दूध हुआ महंगा, बटर, पनीर, लस्सी समेत सभी डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम बढ़े, जानिए नए रेट

Sudha Milk New Price: बिहार में सुधा दूध और दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ा दिए गए हैं. COMFED ने 25 मई 2026 से नई कीमतें लागू करने का फैसला लिया है. दूध के साथ-साथ घी, पनीर, दही और मिठाइयों की कीमतों में भी इजाफा किया गया है. जानिए सभी प्रोडक्ट्स के नए दाम…

Sudha Products New Price: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) ने सुधा ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई दरें 25 मई 2026 से पूरे बिहार में लागू होंगी. दूध के साथ-साथ घी, पनीर, दही और मिठाईयों की कीमतों में भी इजाफा किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है.

क्यों बढ़े दूध के दाम?

COMFED के अनुसार, पशुपालकों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत बढ़ने, पैकेजिंग खर्च, पेट्रोल-डीजल, बिजली और ट्रांसपोर्ट लागत में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है. फेडरेशन ने बताया कि दूध की खरीद कीमत में 2 रुपये से 3.13 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है, जिसका असर अब रिटेल कीमतों पर दिखेगा.

सुधा दूध के नए रेट (प्रमुख बदलाव)

  • सुधा गोल्ड (500 ml): 33 से बढ़कर 35 रुपये, 1 लीटर 68 रुपये
  • सुधा शक्ति टोंड (500 ml): 27 से बढ़कर 28 रुपये, 1 लीटर 55 रुपये
  • सुधा स्टैंडर्ड (500 ml): 29 से बढ़कर 31 रुपये, 1 लीटर 60 रुपये
  • गाय दूध (500 ml): 28 से बढ़कर 29 रुपये, 1 लीटर 57 रुपये
  • टी स्पेशल (500 ml): 26 से बढ़कर 27 रुपये, 1 लीटर 52 रुपये

हर श्रेणी में 1 से 3 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

घी, पनीर और बटर भी हुए महंगे

  • घी (500ml): 315 से 325 रुपये
  • पनीर (200 ग्राम): 85 से 95 रुपये
  • टेबल बटर (500 ग्राम): 270 से 305 रुपये
  • व्हाइट बटर (100 ग्राम): 55 से 62 रुपये

इन उत्पादों में 7 से 35 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

दही, लस्सी और ड्रिंक्स पर भी असर

  • दही (1 किलो): 72 से 78 रुपये
  • लस्सी (140 ml): 10 से 12 रुपये
  • मैंगो लस्सी: 12 से 15
  • मस्तानी (140 ml): 12 से 15 रुपये
  • मिल्क केक/पेडा (250 ग्राम): 108 से 125 रुपये

मिठाइयों के दाम भी बढ़े

  • गुलाब जामुन (1 किलो टिन): 240 से 250 रुपये
  • रसगुल्ला (1 किलो टिन): 220 से 240 रुपये
  • बालूशाही: 230 से 250 रुपये

आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमत बढ़ने से अब घर का मासिक बजट प्रभावित होना तय माना जा रहा है. खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ेगा, जो रोजाना दूध, दही और घी का इस्तेमाल करते हैं. COMFED ने कहा है कि किसानों को बेहतर दाम देने और बढ़ती उत्पादन लागत को देखते हुए यह फैसला जरूरी था. हालांकि उपभोक्ताओं के लिए यह बढ़ोतरी एक नई महंगाई का दबाव लेकर आई है.

Also Read: बिहार में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में तीसरी बार महंगा हुआ ईंधन, जानिए कैसे तय होती हैं इसकी कीमतें?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >