पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, नौ ई-रिक्शा जब्त और 17,500 रुपये जुर्माना

Patna Traffic Police: पटना यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाया. इस दौरान 9 ई-रिक्शा जब्त किए गए और 11 वाहनों से ₹17,500 का जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

Patna Traffic Police: पटना में सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया. यह अभियान इस्कॉन मंदिर, सिटी सेंटर और जीपीओ गोलंबर के नीचे चलाया गया.

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

नियम तोड़ने वाले नौ ई-रिक्शा किए गए जब्त

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए नौ ई-रिक्शा को जब्त किया गया. इन ई-रिक्शा को डाकबंगला चौराहा के पास यातायात संचालन में लगाया गया, ताकि जाम की समस्या को कम किया जा सके.

इस कार्रवाई से राहगीरों और वाहन चालकों को बेहतर आवागमन सुविधा देने का प्रयास किया गया.

11 वाहनों से वसूला गया 17,500 रुपये का जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस ने अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 11 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की. इन वाहनों से कुल 17,500 रुपये का चालान वसूला गया.

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील

पटना यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें.

पुलिस के अनुसार, सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे.

ALSO READ: पटना के नौबतपुर में स्मैक के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को लगी गोली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >