151 करोड़ की लागत से बिहार के 4 जिलों में बनेगा स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स, सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान

CM Nitish Cabinet: सीएम नीतीश की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 146 एजेंडों पर मुहर लगी है. इसमें प्रगति यात्रा से संबंधित 120 एजेंडा शामिल है. इसमें बिहार के चार जिलों में स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए राशि की घोषणा की गई है.

CM Nitish Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में दक्षिण बिहार के जिलों में की गई घोषणाओं से संबंधित कुल 120 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई. दक्षिण बिहार के घोषणाओं से संबंधित 123 योजनाओं की विभाग स्तर से पूर्व में ही स्वीकृति दी जा चुकी है. इन योजनाओं की कुल राशि 30 हजार करोड़ रूपये है. इसके पूर्व उत्तर बिहार की कुल 187 योजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति पिछली कैबिनेट की बैठक में दी जा चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 50 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति कैबिनेट द्वारा प्रदान कर दी गई है. इस दौरान बिहार के चार जिलों में खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल परिसर और स्टेडियम बनाने के लिए राशि स्वीकृत की गई.

अरवल, बक्सर, जमुई और कैमूर के लिए राशि की घोषणा

बिहार की प्रगति यात्रा के क्रम में की गयी घोषणा को लेकर अरवल जिला के मुन्द्रिका सिंह कॉलेज के पास मिर्जापुर, किंजेर में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण हेतु लगभग 39 करोड़ रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. बक्सर जिला के आईटीआई मैदान में स्टेडियम निर्माण हेतु कुल लगभग 43 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली. जमुई जिला के सोनपे में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के निर्माण हेतु कुल 32 करोड़ रूपये और कैमूर जिला के भगवानपुर प्रखण्ड में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण हेतु कुल 37 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई.

इसे भी पढ़ें: कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश ने खोला खजाना, 50 हजार करोड़ की 146 परियोजनाओं को दी मंजूरी

5 जिलों में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी

सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में नवादा, कैमूर, जहानाबाद, बांका और औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 2000 करोड़ से ज्यादा पैसा रिलीज करने का आदेश दिया. सीएम ने इन सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का ऐलान प्रगति यात्रा के दौरान किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >