पटना में स्नान के दौरान गंगा में डूबने लगा अधेड़, एसएसबी जवानों ने बचाई जान

पटना सिटी में उफनती गंगा में डूब रहे एक अधेड़ को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने सुरक्षित बचा लिया. वहीं, दीदारगंज थाना क्षेत्र में पुनपुन नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Patna News : पटना सिटी में उफनती गंगा नदी में स्नान के दौरान डूब रहे एक अधेड़ को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने सुरक्षित बचा लिया. वहीं, दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोनावा बाजार के पास रक्षा बांध पर स्नान करने के दौरान पुनपुन नदी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अधेड़ का शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) भेज दिया.

इधर, पुनपुन नदी में डूबने से अधेड़ की मौत

दीदारगंज थाना पुलिस के अनुसार, मुहम्मदपुर गांव निवासी 54 वर्षीय तुलसी सिंह सोनावा बाजार के पास रक्षा बांध के पूरब पुनपुन नदी में स्नान करने गये थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गये. नागरिकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी से उनका शव बाहर निकलवाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

भद्र घाट पर डूब रहे अधेड़ को एसएसबी ने बचाया

आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्र घाट पर रविवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान डूब रहे 55 वर्षीय राज कुमार सिंह को एसएसबी के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बचा लिया. इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि राज कुमार सिंह झारखंड के रांची के धुर्वा के रहने वाले हैं और गंगा स्नान के लिए भद्र घाट पहुंचे थे. स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे.

रेस्क्यू दल ने तत्काल संभाला मोर्चा

महानिरीक्षक निशित कुमार उज्ज्वल के निर्देश पर घाट पर एसएसबी के जवानों की निगरानी और रेस्क्यू टीम की तैनाती की गयी थी. डूबने की स्थिति को भांपते हुए मौके पर मौजूद रेस्क्यू दल ने तत्काल कार्रवाई की और राज कुमार सिंह को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे की है. सुरक्षित बचाये गये व्यक्ति की स्थिति ठीक बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ श्रीवास्तव

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >