तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे खड़े ऑटो में मारी टक्कर, चालक समेत पांच घायल

पटना के अटल पथ पर एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने टायर पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़े ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें दुबई जाने वाले यात्री भी शामिल हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार कार चालक की पहचान करने में जुटी है.

Patna Road Accident : पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के अटल पथ पर गुरुवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद कुछ देर के लिए अटल पथ पर यातायात प्रभावित रहा. वहीं, कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

टायर पंक्चर होने से खड़ा था ऑटो, चालक कार लेकर फरार

जानकारी के अनुसार, ऑटो पटना एयरपोर्ट जाने वाली सवारियों को लेकर रवाना होने वाला था. इसी दौरान टायर पंक्चर होने के कारण चालक सड़क किनारे ऑटो खड़ा कर उसे ठीक कर रहा था. तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर ऑटो में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

ऑटो सवार यात्री जा रहे थे एयरपोर्ट, दुबई जाने वाले यात्री भी घायल

हादसे में सीवान निवासी खुर्शीद आलम समेत पांच लोग घायल हुए. खुर्शीद ने बताया कि वह अपने दो भाइयों गोपालगंज निवासी अरमान और राजा के साथ पटना एयरपोर्ट जा रहे थे, जहां से उन्हें दुबई की उड़ान पकड़नी थी. दुर्घटना में तीनों को चोटें आई हैं.

सीसीटीवी फुटेज से होगी चालक की पहचान, जांच जारी

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फरार कार चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान होते ही उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nitish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >