छह आइपीएस अधिकारी ट्रेनिंग के लिए जायेंगे हैदराबाद

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में 21 अप्रैल से 16 मई तक चलने वाले मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम फेज-3 के लिए बिहार के छह आइपीएस अधिकारियों को नामित किया गया है.

संवाददाता, पटना

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में 21 अप्रैल से 16 मई तक चलने वाले मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम फेज-3 के लिए बिहार के छह आइपीएस अधिकारियों को नामित किया गया है. गृह विभाग ने इस प्रशिक्षण में शामिल होने वाले अधिकारियों के कार्यस्थलों पर प्रतिस्थानी की व्यवस्था कर दी है. पूर्व में सात अधिकारियों को मनोनीत किया गया था, लेकिन पुलिस अधीक्षक-सह-सहायक निदेशक, नागरिक सुरक्षा, पंकज कुमार राज को प्रशिक्षण से मुक्त रखा गया है. शेष छह अधिकारियों की जगह पर अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है.

पुलिस उपमहानिरीक्षक सुधीर कुमार पोरिका, समादेष्टा मिथिलेश कुमार, रेल एसपी विनय तिवारी, विशेष शाखा के एसपी विनीत कुमार, निगरानी ब्यूरो के एसपी मनोज कुमार और एमपीटीसी डुमरांव के समादेष्टा महेंद्र कुमार बसन्त्री प्रशिक्षण में शामिल होंगे. इनकी अनुपस्थिति में बगहा के एसपी मिथिलेश कुमार की जगह सुशांत कुमार सरोज को, रेल एसपी विनय तिवारी की जगह नगर एसपी मुजफ्फरपुर विश्वजीत दयाल को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. डुमरांव में महेंद्र कुमार बसन्त्री के स्थान पर अजय कुमार पांडेय को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >