पटना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डिजिटल स्टूडियो बनकर तैयार हो गया है. इस डिजिटल स्टूडियो के माध्यम से शिक्षक कक्षा के दौरान अपने लेक्चर को रिकॉर्ड कर सकेंगे. इसके साथ ही लेक्चर को विश्वविद्यालय के यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड भी कर सकेंगे. डिजिटल लैब में प्रतिदिन कम से कम दो वीडियो लेक्चर रिकॉर्ड किये जायेंगे. डिजिटल लैब में लेक्चर रिकॉर्डिंग के लिए प्रत्येक विभाग से शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गयी है. शिक्षक अपनी टाइमिंग के अनुसार लेक्चर रिकॉर्ड करेंगे. डिजिटल स्टूडियो के बनने के करीब 10 दिन बाद तक तीन वीडियो लेक्चर रिकॉर्ड किये गये हैं. रिकॉर्ड किये गये लेक्चर को जल्द ही विश्वविद्यालय के यू-ट्यूब चैनल पर अपडेट किया जायेगा. रिकॉर्डेड लेक्चर में फिलहाल जियोलॉजी, फिजिक्स और गणित विभाग की ओर से लेक्चर रिकॉर्ड किया गया है. डिजिटल लैब के संचालन के लिए बनायी गयी टीम वीडियो को वेबसाइट पर शेयर करने के लिए एडिटिंग प्रोसेस जारी है. इससे संबंधित विषय के विद्यार्थियों को बार-बार पढ़ने और सुनने का मौका मिलेगा. हर विद्यार्थी विभिन्न विषय के शिक्षकों के लेक्चर का लिंक भी दिया जायेगा, जिससे उनकी तैयारी बेहतर हो सके. मिली जानकारी के अनुसार विवि स्तर पर किये जाने वाले शोध को डिजिटल स्टूडियो से जोड़ा जायेगा.