आस्था का महापर्व : मढ़ौरा के प्राचीन सिल्हौरी शिव मंदिर में 23 से 31 मई तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ
रण जिले के मढ़ौरा प्रखंड स्थित प्राचीन शिल्हौड़ी शिव मंदिर परिसर में आगामी 23 से 31 मई तक नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जायेगा
वृंदावन की प्रसिद्ध कथावाचक शिवांजली किशोरी करेंगी कथा वाचन, मेला-रामलीला-झांकी और भव्य शोभायात्रा होंगे आकर्षण
प्रतिनिधि,छपरा. सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड स्थित प्राचीन शिल्हौड़ी शिव मंदिर परिसर में आगामी 23 से 31 मई तक नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जायेगा. धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. यज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, भक्ति कार्यक्रम एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जायेंगे.
महायज्ञ में वृंदावन से आ रहीं प्रसिद्ध कथावाचक शिवांजली किशोरी द्वारा भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा एवं भक्ति प्रवचन का रसपान कराया जायेगा. आयोजन समिति के अनुसार कथा वाचन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. महायज्ञ के दौरान विशाल मेला, आकर्षक झांकियां, रामलीला मंचन, भजन-कीर्तन एवं भव्य शोभायात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे. धार्मिक आयोजन में दूर-दराज के श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. कार्यक्रम की शुरुआत 22 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी. कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं एवं युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बनाएंगी.अध्यक्ष – विधायक जीतेन्द्र राय उपाध्यक्ष – अभिषेक राय पैक्स अध्यक्ष सचिव-अनिल राय उपसचिव – ई. अंकित राय बीबीसी कोषाध्यक्ष -ई०मदन राय संयोजक-प्रोफेसर भागीरथ प्रसाद यादव सहसंयोजक धनंजय कुमार मंदिर समिति सचिव डॉ०जीतेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष पं.सर्वेश्वर उपा.यज्ञाचार्य आलोक कुमार उपाध्याय एवं आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है. पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.