दानापुर में 21 पुड़िया स्मैक और 1.22 लाख रुपये के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

Patna smuggling: शाहपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. तुरहा टोली इलाके से एक स्मैक तस्कर को 21 पुड़िया स्मैक और ₹1.22 लाख नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Patna smuggling: पटना के शाहपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तुरहा टोली इलाके से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 पुड़िया स्मैक और 1 लाख 22 हजार 450 रुपये नकद बरामद किए हैं. आरोपी की पहचान गोलू उर्फ अमित कुमार के रूप में हुई है.

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि तुरहा टोली में स्मैक की तस्करी और बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की.

घर के कमरे से मिली स्मैक और नकदी

डीएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान गोलू उर्फ अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसके घर के एक कमरे से 21 पुड़िया स्मैक और 1 लाख 22 हजार 450 रुपये नकद बरामद किए गए. बरामद स्मैक का कुल वजन 20.21 ग्राम है. पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी के संबंध में भी जांच की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि यह राशि मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित की गई हो सकती है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjay kumar

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >