एनडीए को धार देने आयेंगे शाह व नड्डा

बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि 2025 का चुनाव एनडीए की प्रचंड जीत के साथ संपन्न होगा क्योंकि गठबंधन की एकजुटता और विकास की राजनीति जनता का भरोसा जीत चुकी है.

जेपी नड्डा 13 को व गृहमंत्री अमित शाह 18 सितंबर को पटना आयेंगे संवाददाता, पटना बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि 2025 का चुनाव एनडीए की प्रचंड जीत के साथ संपन्न होगा क्योंकि गठबंधन की एकजुटता और विकास की राजनीति जनता का भरोसा जीत चुकी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में देश और बिहार में विकास की गंगा बह रही है, जबकि इंडी गठबंधन बिखरा हुआ है. डॉ दिलीप जायसवाल ने बताया कि एनडीए की एकजुटता और चुनावी रणनीति को धार देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 13 सितंबर को जबकि गृहमंत्री अमित शाह 18 सितंबर को पटना आयेंगे. वहीं , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री बीते 11 वर्षों में 54 बार और इस वर्ष छह बार बिहार का दौरा कर चुके हैं. 15 सितंबर को पूर्णिया दौरा भी ऐतिहासिक होगा. भाजपा नेता ने कहा कि इंडी गठबंधन में न तो नेता तय है और न ही नीति साफ है. उपराष्ट्रपति चुनाव में उनके कई सांसदों ने एनडीए प्रत्याशी को वोट किया, जो उनकी अंदरूनी टूट का सबूत है. डॉ जायसवाल ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता लगातार जिलों में सम्मेलन कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >