PHOTOS: प्रभात खबर के 'सुर संध्या' कार्यक्रम में शब्बीर और शिफा ने बांधा समां, तस्वीरों में देखें खूबसूरत झलकियां

1 / 14
PHOTOS: प्रभात खबर के 'सुर संध्या' कार्यक्रम में शब्बीर और शिफा ने बांधा समां, तस्वीरों में देखें खूबसूरत झलकियां
फुल स्क्रीन में देखें

सुर संध्या के मंच पर समां बांधते शब्बीर कुमार

प्रभात खबर की ओर से शनिवार की शाम श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित ‘सुर संध्या’ में सुरीली तानों व सदाबहार नगमों का ऐसा जादू बिखरा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

2 / 14
फुल स्क्रीन में देखें

मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी और अन्य, कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए

प्रभात खबर सुर संध्या

प्रभात खबर के सुर संध्या कार्यक्रम की शुरूआत मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी और अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद सभी को सम्मानित किया गया.

3 / 14
फुल स्क्रीन में देखें

मंत्री प्रमोद चंदवंशी ने कार्यक्रम को किया संबोधित

प्रभात खबर सुर संध्या

मंत्री प्रमोद ने कार्यक्रम की शुरूआत में लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा प्रभात खबर की ओर से आयोजित सुर संध्या की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बदलते बिहार का प्रतीक है.

4 / 14
फुल स्क्रीन में देखें

बिहार सरकार के मंत्री का हुआ सम्मान

प्रभात खबर सुर संध्या

प्रभात खबर पटना यूनिट हेड श्याम बर्थवाल ने मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी को सम्मानित किया. ‘एक शाम... पुरानी यादों के नाम’ थीम पर सजी इस सांस्कृतिक शाम ने पटना के संगीत प्रेमियों को बॉलीवुड के सुनहरे दौर की यादों की गलियों में पहुंचा दिया.

5 / 14
फुल स्क्रीन में देखें

शब्बीर कुमार ने बांधा समां

प्रभात खबर सुर संध्या

80-90 के दशक के दिग्गज प्लेबैक सिंगर शब्बीर कुमार जब मंच पर पहुंचे तो लोगों में उत्साह देखने को मिला. 45 वर्षों के अपने लंबे संगीत सफर में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, ऋषि कपूर जैसे महानायकों के लिए एक से बढ़कर एक हिट गीत गा चुके शब्बीर कुमार ने अपनी मखमली आवाज से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया.

6 / 14
फुल स्क्रीन में देखें

शब्बीर कुमार का हुआ सम्मान

प्रभात खबर सुर संध्या

कार्यक्रम में शब्बीर कुमार और मशहूर गायिका शिफा रूबी को भी सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम ने दोनों गायिकों ने लोगों का दिल जीत लिया.

7 / 14
फुल स्क्रीन में देखें

मशहूर गायिका शिफा रूबी ने महफिल में भरी उर्जा

प्रभात खबर सुर संध्या

कार्यक्रम में मुंबई से आईं मशहूर गायिका शिफा रूबी ने अपने गीतों व इसके साथ तालमेल के साथ हल्की नृत्य से महफिल में ऊर्जा भर दी. उन्होंने नील समंदर है.., केसरिया तेरा इश्क है पिया.., तुम पहली बार मिले हम्मा हम्मा.., आज की रात मजा हुस्न का.., मैया मैया.., अब तुम ही हो.., सैयरा तू तो बदला नहीं है.., रमता जोगी.., कच्ची कली मासूम चेहरा जैसे एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों की लड़ी लगा दी.

8 / 14
फुल स्क्रीन में देखें

मंच पर शब्बीर कुमार

प्रभात खबर सुर संध्या

शाम करीब 8.22 बजे जब सिंगर शब्बीर कुमार मंच पर पहुंचे, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. उन्होंने मैं दीवार बनके पाटलिपुत्र की सरजमीं पर आया हूं.., शायरी के साथ पटना के लोगों का अभिवादन किया व प्रभात खबर का धन्यवाद जताया.

9 / 14
फुल स्क्रीन में देखें

भावविभोर हुए श्रोता

प्रभात खबर सुर संध्या

उन्होंने महान गायक मोहम्मद रफी को याद करते हुए अपनी प्रस्तुति की शुरुआत रफी साहब के गीतों मैं तुम्हारी तरह जाने वालों में हूं.., दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर.., पहले तो मैं शायर था.., ‌ जो मैंने तेरी आंखें देखी, संभालना मुश्किल हो गया.., से की. इस अवसर पर श्रोता उन्हें सुन भावविभोर हो गए.

10 / 14
फुल स्क्रीन में देखें

मंच पर शिफा रूबी

प्रभात खबर का सुर संध्या

मशहूर गायिका शिफा रूबी ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों की लड़ी लगा दी. उनके गानों पर युवा दर्शक झूमने को मजबूर हो गए. शिफा ने मंच से पटना के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग बेहद प्यारे और जिंदादिल हैं.

11 / 14
फुल स्क्रीन में देखें

गाने पर झूमने को मजबूर हुए श्रोता

प्रभात खबर का सुर संध्या

मशहूर गायिका शिफा रूबी ने बताया कि वो अरिजीत सिंह की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्होंने अरिजीत के कई गानों को गाकर समां बांध दिया. सैयरा तू तो बदला नहीं है..क्योंकि तुम ही हो गाने ने लोगों का दिल छू लिया.

12 / 14
फुल स्क्रीन में देखें

मंच पर शब्बीर कुमार

प्रभात खबर का सुर संध्या

शब्बीर कुमार ने बताया कि बचपन में उन्हें गायक बनने का कोई शौक नहीं था, वे केवल पेंटिंग करते थे. 8 साल की उम्र में पड़ोस के एक डॉक्टर साहब के घर के बाहर दीवार पर कान लगाकर रेडियो पर रफी साहब के गाने सुनते थे. वे एकलव्य की तरह उन्हें सुनते-सुनते संगीत से प्यार कर बैठे. उ

13 / 14
फुल स्क्रीन में देखें

मंच पर दोनों कलाकार

प्रभात खबर का सुर संध्या

मंच पर उतरते ही दोनों कलाकारों ने अपनी गायकी से ऐसा समां बांधा कि हॉल में मौजूद हर शख्स सुरों की इस महफिल में पूरी तरह सराबोर हो गया.

14 / 14
फुल स्क्रीन में देखें

हर उम्र के लोगों में दिखा उत्साह

प्रभात खबर का सुर संध्या

सुर संध्या का खुमार हर उम्र के दर्शकों पर सिर चढ़कर बोल रहा था. हॉल में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की भारी मौजूदगी रही. जैसे ही शब्बीर कुमार व शिफा रूबी ने एक साथ मंच संभालकर बेताब फिल्म का गीत तेरी पागल हूं मैं.., जब हम जवां होंगे.., जिहाल-ए-मिस्कीं.., सुनाई देती है जिसकी धड़कन.., जैसे डुएट गानों की प्रस्तुति दी, पूरा माहौल संगीतमय हो उठा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >