श्रीअरविंद महिला कॉलेज में सड़क सुरक्षा विषय पर सेमिनार का आयोजन

श्रीअरविंद महिला कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रेम यूथ फाउंडेशन, इंडियन टायर टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी और विश्व युवक केंद्र के संयुक्त सहयोग में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पटना श्रीअरविंद महिला कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रेम यूथ फाउंडेशन, इंडियन टायर टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी और विश्व युवक केंद्र के संयुक्त सहयोग में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. इसका विषय टायर और सड़क सुरक्षा था. मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पटना ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी प्रशांत कुमार ने छात्राओं से कहा कि यातायात के नियम केवल कानून नहीं, बल्कि सुरक्षित जीवन के मंत्र हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्राचार्या प्रो साधना ठाकुर ने सड़क सुरक्षा को साझा जिम्मेदारी बताते हुए छात्राओं से अपने परिवार और मित्रों को जागरूक करने का आह्वान किया. इस अवसर पर विश्व युवक केंद्र के प्रोग्राम ऑफिसर रजत थॉमस ने युवाओं को ऊर्जा का स्रोत बताया और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया. वहीं, इंडियन टायर टेक्निकल एडवाइजरी कमिटी के रीजनल हेड पवित्र रॉय ने पीपीटी के माध्यम से टायरों के रखरखाव, हवा के दबाव और उन्हें बदलने के सही समय के बारे में तकनीकी जानकारी साझा की. सत्र के दौरान ट्रैफिक अधिकारी अविनाश राज रंजन ने लाइसेंस प्रक्रिया, चालान और जेब्रा क्रॉसिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया. कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सपना बरुआ ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम कुमार ने किया. इस सेमिनार में डॉ प्रिया कुमारी, बी मौर्य, डॉ मोहन मुरारी, डॉ प्रिय रंजन सहित लगभग 300 छात्राएं उपस्थित रहीं, जिन्हें अंत में प्रमाण पत्र भी दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >