अचानक सीएम आवास पहुंचे सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और संजय जायसवाल, बिहार चुनाव से पहले बड़े तैयारी

CM Nitish: सीएम नीतीश कुमार के पटना स्थित आवास पर अचानक बीजेपी के कई बड़े नेता पहुंचे. इन नेताओं में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय शामिल थे. सीएम आवास पर हुई इन नेताओं की मुलाकात में क्या हुआ आइये जानते हैं?

CM Nitish: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने रणनिति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन के दलों के नेता सरकार बनाने का दावा ठोक रहे हैं. तय हो गया है कि एनडीए सीएम नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और वो ही सीएम फेस होंगे. लेकिन महागठबंधन में तेजस्वी के फेस पर एकजुटता नहीं है. कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि परिणाम आने के बाद इस बारे में बात होगी. इसी बीच बीजेपी के कई बड़े नेता सीएम नीतीश के आवास आये हैं.

सीएम आवास पर’जंगल राज’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई

मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे बीजेपी नेताओं को जंगलराज पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई. इस फिल्म को एनडीए के नेता प्रचार के दौरान हर गांव और जिले में दिखायेंगे. इसके जरिये लालू यादव के कार्यकाल पर निशाना साधने की तैयारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

‘सुशासन vs जंगलराज’ के मुद्दे पर चुनाव को ले जाने की कोशिश

सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान हर जिले में एक बात कही थी कि 2005 से पहले बिहार में लड़कियां पढ़ती नहीं थी. अपराध का बोलबाला था. रात में लोग घर से बहार नहीं निकलते थे. बिहार में बदलाव 2005 के बाद तब आना शुरू हुआ जब सरकार बदली.

इस साल होने वाले चुनाव को एनडीए इसी मुद्दे पर लड़ना चाहती है. इसके अलावा रोजगार, इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास को भी एनडीए मुद्दा बना रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >