राइफल-रिवॉल्वर से लेकर करोड़ों की जमीन तक, जानिए बिहार के नए CM सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति

Samrat Choudhary Net Worth: सम्राट चौधरी की संपत्ति को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 11.35 करोड़ रुपये की संपत्ति है. सम्राट पर कोई कर्ज नहीं है. वे गाड़ी और हथियार के भी शौकीन हैं.

Samrat Choudhary Net Worth: बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. बुधवार सुबह 11 बजे वे सीएम पद की शपथ लेंगे. राजनीति के साथ-साथ उनकी संपत्ति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति करीब 11.35 करोड़ रुपये है. उनके ऊपर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है.

नकद और बैंक बैलेंस

हलफनामे के अनुसार, चुनाव के समय सम्राट चौधरी के पास करीब 1.35 लाख रुपये नकद थे, जबकि उनकी पत्नी के पास 35 हजार रुपये कैश थे. इसके अलावा उनके बैंक खातों में 27 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जमा थी.

सोना-चांदी में लाखों का इंवेस्टमेंट

सम्राट चौधरी के पास करीब 200 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई गई है. उनकी पत्नी के पास भी इतनी ही कीमत का सोना है, साथ ही करीब 75 हजार रुपये की चांदी भी है. इस तरह दोनों के पास मिलाकर करीब 60 लाख रुपये के गहने हैं.

गाड़ी और हथियार के भी हैं शौकीन

हलफनामे में बताया गया है कि सम्राट के पास एक Bolero Neo गाड़ी है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है. इसके अलावा उनके पास एक एनपी बोर राइफल (करीब 4 लाख रुपये) और एक रिवॉल्वर (करीब 2 लाख रुपये) भी है.

शेयर बाजार और फंड में भी निवेश

सम्राट चौधरी ने शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और बीमा पॉलिसी में भी इंवेस्ट किया है. उनके निवेश में Franklin India Equity Fund, HDFC Midcap Opportunities Fund और Nippon India Retirement Fund शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने PPF में भी करीब 10 लाख रुपये जमा किए हैं और LIC व SBI Life की पॉलिसी भी ले रखी है.

करोड़ों की जमीन-जायदाद

अचल संपत्ति की बात करें तो सम्राट चौधरी के नाम पर मुंगेर के तारापुर, मानिकपुर और खजपुरा में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन है. उनकी पत्नी के नाम पर भी करीब 50 लाख रुपये की जमीन और पटना में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग है, जिसकी कीमत करीब 58 लाख रुपये बताई गई है. सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी के नाम पर कोई रिहायशी मकान नहीं है.

Also Read: लालू के सिपाही कैसे बन गए मोदी-शाह के सबसे भरोसेमंद नेता? पढ़िए बिहार के नए सम्राट की पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >