शिवदत्त राय से सूर्या डॉन तक: बिहार में 83 दिन में 10 बड़े एनकाउंटर, क्रिमिनल्स पर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन

Encounter In Bihar: बिहार में अपराध के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा तेज कर दिया है. एनडीए की नई सरकार बनने के बाद अब तक 10 बड़े एनकाउंटर हो चुके हैं. जिनमें कई इनामी और कुख्यात अपराधी पुलिस की गोली से घायल हुए या मारे गए.

Encounter In Bihar: बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत गरम है. विधानसभा में विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है. इसी बीच पुलिस के एक्शन के आंकड़े सामने आए हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस बार एनडीए सरकार बनने के बाद अब तक 10 बड़े एनकाउंटर हो चुके हैं. इन मुठभेड़ों में कई कुख्यात अपराधी घायल हुए हैं. कुछ मारे भी गए हैं. सरकार का दावा है कि अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है. पुलिस का संदेश साफ है. अपराध करेंगे तो कार्रवाई होगी.

नवंबर से शुरू हुई कार्रवाई

  • 21 नवंबर 2025 को बेगूसराय के शालिग्राम गांव में इनामी अपराधी शिवदत्त राय को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर घायल किया.
  • 2 दिसंबर 2025 को छपरा के मांझी में शराब माफिया अजय राय का एनकाउंटर कर उसे पकड़ा गया.
  • 11 दिसंबर को बैंक कर्मचारी से रंगदारी मांगने वाले राकेश कुमार को गोली मारी गई.
  • 18 दिसंबर 2025 को छपरा में डॉक्टर सजल कुमार के अपहरण की कोशिश के आरोपी सोनू राय और रंजन राय को पुलिस ने पैरों में गोली मारी.
  • 31 दिसंबर 2025 को बेगूसराय में 50 हजार के इनामी नक्सली दयानंद मालाकार उर्फ छोटू मुठभेड़ में मारा गया.

नए साल में भी जारी रहा एक्शन

  • 2 जनवरी को एसटीएफ और पटना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार के इनामी सुपारी किलर मैनेजर राय को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया.
  • 11 जनवरी को पटना के मनेर में ज्वेलर लूट मामले के आरोपी नीतीश यादव को एनकाउंटर में घायल किया गया.
  • 22 जनवरी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर परमानंद यादव को भी पैर में गोली लगी.
  • 6 फरवरी 2026 को 300 किलोग्राम सोना लूट मामले के मास्टरमाइंड प्रिंस को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया.
  • 11 फरवरी को पटना के आलमगंज इलाके में सूर्या डॉन को पुलिस ने घेर लिया. तीन राउंड फायरिंग हुई. एक गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read: ‘बिहार में 10-10 हजार लेकर बकरी पालने के लिए नहीं जन्मा…’, RJD विधायक का सरकार पर हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >