खाते से ऑनलाइन 10 लाख की निकासी, प्राथमिकी

patna news: बाढ़. बाढ़ के दयाचक निवासी संजीव कुमार के खाते से साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन 10 लाख रुपये निकाल लिये.

बाढ़. बाढ़ के दयाचक निवासी संजीव कुमार के खाते से साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन 10 लाख रुपये निकाल लिये. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद संजीव कुमार ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल और बाढ़ थाने में केस दर्ज कराया. मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में संजीव कुमार का खाता है जिससे अपराधियों ने ऑनलाइन चार बार 2 लाख, दो बार एक-एक लाख व अंतिम में 25000 नेफ्ट के जरिये निकासी कर ली. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

बाजितपुर से दो किशोरी लापता

बाढ़. बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजितपुर वार्ड नंबर 3 से दो किशोरी लापता हो गयी है. फतुहा निवासी किशोरी अपनी बहन के ससुराल में आठ माह से रह रही थी. इसी दौरान अचानक पांच लाख के जेवर और पैसा लेकर किशोरी गायब हो गयी. इस संबंध में शक के आधार पर विशाल नामक युवक को नामजद किया गया है. वहीं दूसरी तरफ बाढ़ डाकघर में पार्सल लाने के लिए निकली किशोरी घर वापस नहीं लौटी. परिजनों का कहना है कि किशोरी मैट्रिक के परीक्षा में फेल कर गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >