Rohini Acharya On Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं. जिसके बाद से राज्य की सियासत गरमा गई है. गुरुवार को वे पटना से रवाना हुए. शुक्रवार को वे दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. ऐसी चर्चा है कि 14 अप्रैल को वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसपर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने तंज कसा है.
क्या बदलने वाली है बिहार की सत्ता?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार बन सकती है. अगर ऐसा होता है, तो करीब 20 सालों से चली आ रही उनकी सत्ता का अंत हो सकता है. बताया जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया एक तय राजनीतिक रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है और आने वाले कुछ दिन बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं.
रोहिणी आचार्य का तीखा हमला
इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने लिखा-
राजद ने बीजेपी को भी घेरा
इससे पहले राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने रणनीतिक तरीके से नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘बीजेपी ने अपना पुराना हिसाब बराबर कर लिया और नीतीश कुमार को राजनीतिक चक्रव्यूह में फंसा दिया.’
दिल्ली में नेताओं का जमावड़ा
नीतीश कुमार के साथ जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी दिल्ली गए हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री जमा खान पहले से दिल्ली में मौजूद हैं. सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार शनिवार को पटना लौट सकते हैं.
जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं. इसके बाद 14 अप्रैल को उनके इस्तीफे की संभावना जताई जा रही है.
Also Read: बिहार की 1 MLC सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 12 मई को वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल
