'अपने देश की गरीबी को नजरअंदाज कर…', रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी से कहा- भारत की तस्वीर भी देखिए

PM Modi: नीदरलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीबी पर दिए गए बयान को लेकर रोहिणी आचार्या ने कई सवाल उठाये हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर देश की गरीबी, राशन व्यवस्था और भूख के मुद्दे उठाते हुए पीएम पर निशाना साधा.

PM Modi: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे के दौरान दिए गए बयान पर तीखा हमला बोला है. प्रधानमंत्री ने द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया में बढ़ती गरीबी, युद्ध, महामारी और ऊर्जा संकट को लेकर चिंता जताई थी. इसी बयान पर रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार और पीएम मोदी को घेरा.

विदेश में गरीबी की चिंता, देश की हालत पर सवाल

रोहिणी आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया को गरीबी के खतरे से आगाह कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पहले अपने देश की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारत में संकट की शुरुआत 26 मई 2014 से ही हो गई थी और अब हालात और गंभीर हो चुके हैं. रोहिणी ने कहा कि देश में बड़ी आबादी आज भी मुफ्त राशन पर निर्भर है, जो बताता है कि गरीबी कितनी गहरी है.

राशन, गरीबी और भूख को लेकर सरकार पर हमला

रोहिणी ने अपने पोस्ट में कहा कि देश के करोड़ों लोग हर महीने मिलने वाले पांच किलो राशन के सहारे जीवन गुजार रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इससे साफ है कि बड़ी आबादी अब भी गरीबी रेखा के नीचे या उसके आसपास है. उन्होंने विश्व बैंक और नीति आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भारत में करोड़ों लोग अब भी गरीबी से जूझ रहे हैं.

रोहिणी ने वैश्विक भूख सूचकांक का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि जब देश की स्थिति ऐसी है तो विदेशों में जाकर गरीबी पर बड़ी बातें करना लोगों को हैरान करता है. उनका कहना था कि देश के अंदर चुनावी मंचों पर गरीबी कम ही चर्चा में रहती है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसे प्रमुख मुद्दा बनाया जाता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नीदरलैंड में पीएम मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड की राजधानी द हेग में कहा था कि दुनिया इस समय महामारी, युद्ध और ऊर्जा संकट चुनौतियों से गुजर रही है. अगर हालात नहीं बदले तो दुनिया की बड़ी आबादी गरीबी की चपेट में आ सकती है और पिछले दशकों की उपलब्धियां प्रभावित हो सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: पटना, गया, भागलपुर समेत 5 शहर बनेंगे हाईटेक, 4751 करोड़ की लागत से 2037 तक बदल जाएगी तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >