पटना: बाढ़ में बैंक से 1 लाख निकालकर लौट रहे रिटायर्ड शिक्षक से झपटमारी, ऑटो से बैग लेकर फरार हुए बदमाश

Patna robbery: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक से बैंक से निकाले गए एक लाख रुपये से भरा बैग दिनदहाड़े छीन लिया गया. बाइक सवार दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

Patna robbery: पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई. भुवनेश्वरी चौक के समीप चर्च स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से एक लाख रुपये निकालकर लौट रहे एक सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक का रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

बैंक से रुपये निकालकर पासबुक अपडेट कराने जा रहे थे

पीड़ित अरविंद कुमार ने बताया कि उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से घरेलू आवश्यक कार्य के लिए एक लाख रुपये निकाले थे. इसके बाद पासबुक अपडेट कराने के लिए वह अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज स्थित एसबीआई शाखा जाने के उद्देश्य से भुवनेश्वरी चौक के पास ऑटो में सवार हुए.

ऑटो में बैठे ही बदमाशों ने झपट्टा मारकर छीना बैग

अरविंद कुमार के अनुसार ऑटो कुछ दूर ही आगे बढ़ा था कि बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए.

थाने में दर्ज कराया मामला

घटना के बाद पीड़ित ने बाढ़ थाना पहुंचकर अज्ञात झपटमारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया. अरविंद कुमार चर्च रोड, बाढ़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बाढ़ थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि झपटमारी की घटना में शामिल बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बंटी यादव हत्याकांड में पटना पुलिस की कार्रवाई, लापरवाही पर 3 ASI और 1 होमगार्ड निलंबित


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sunil kumar

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >