Road Accident: ट्रक-डंपर की टक्कर में घर के कमाने वाले की मौत, 2 लोग घायल

Road Accident: बिहार के एनएच 83 पर ट्रक और डंपर के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई. हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई है. वहीं दो अन्य लोग घायल हुए हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पर बैठा एक व्यक्ति घटनास्थल से दूर जा गिरा. पढ़ें पूरी खबर…

Road Accident: पटना- गया एनएच 83 पर कोर्ट स्टेशन के सामने मेघड़िया बाईपास के पास दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक चालक की मौत हो गई. वहीं ट्रक चालक सहित दो अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में से एक को पीएमसीएच भेजा गया है, जबकि दूसरे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, गया से आ रहा ट्रक पटना की तरफ जा रहा था. इसी दौरान पटना की तरफ से आ रहे डंपर में आमने सामने की टक्कर हो गई. यह हादसा एनएच 83 के मेघडिया बाईपास पर दरधा नदी पुल के निकट हुआ. हादसे में ट्रक चालक प्रिंस कुमार की मौत हो गई जबकि डंपर चालक अमरेंद्र कुमार और ट्रक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के दौरान बाईपास पर अचानक जोरदार आवाज से स्थानीय लोग दहशत में आ गए. लोगों ने जब देखा तो दो बड़ी गाड़ियां आपस में टकरा गई थी. 

ट्रक पर बैठा युवक दूर जा गिरा

स्थानीय युवक ने बताया कि घटना के बाद लोगों की मदद से दोनों ट्रक के चालक को बाहर निकल गया. दोनों को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. ट्रक पर बैठे एक अन्य व्यक्ति, जो हादसे के बाद सड़क पर दूर जा गिरा था उसे भी लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने ट्रक चालक प्रिंस कुमार मृत घोषित कर दिया. प्रिंस गया जिले के टेकारी थाना के ढिवरिया गांव का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, वह रांची की तरफ से ईख लेकर मसौढ़ी जा रहा था. डंपर का चालक की पहचान शकूराबाद थाना क्षेत्र के लालू बीघा के रहने वाले अमरेंद्र कुमार के रूप में हुई है. वह पटना से बालू खाली कर लौट रहा था. 

हादसे को लेकर एएसआई ने क्या कहा?

नगर थाना के एएसआई पंकज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मामले की जांच की और घायलों से जानकारी ली. पंकज कुमार ने बताया कि बाईपास में दो ट्रैकों के बीच टक्कर में प्रिंस कुमार नामक एक चालक की मौत हो गई है जबकि दूसरे ट्रक चालक सहित दो लोग घायल हैं. डंपर चालक अमरेंद्र कुमार को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच भेजा गया है. जबकि एक और घायल छोटेलाल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उन्होंने बताया कि मृतक का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

इनपुट: अशोक अजय

ALSO READ: Bihar Crime: 24 लाख के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, होली पर दो जिलों में खपाने का था प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >