Road Accident: सड़क हादसे में यूपी के शिक्षक की दर्दनाक मौत, स्कूल बंद होने के बाद लौट रहे थे घर

Road Accident: बिहार के भोजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां, एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, शिक्षक स्कूल बंद होने के बाद अपने घर बाइक से लौट रहे थे, तभी ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई.

Road Accident: बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से है जहां यूपी के एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. घटना जिले के संदेश थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव स्थित कचरा भवन के पास घटी. शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार यूपी के रहने वाले शिक्षक की मौत हो गई. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. उधर, घटना को लेकर लोगों के बीच अफरी-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार, मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के हरिया छोटी गांव निवासी स्व. रामटहल प्रजापति के 43 वर्षीय बेटे जयराम प्रजापति हैं.

यूपी के रहने वाले थे शिक्षक

वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के चिड़िया कोट थाना क्षेत्र के रुकम जालीम गांव में अपना मकान बनाकर रहते थे. फिलहाल वे भोजपुर के संदेश प्रखंड के सुरंगापुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक थे. संदेश में ही किराए का मकान लेकर अकेले रहते थे. इधर, मृतक के साथी शिक्षक उमेश कुमार ने बताया कि, विद्यालय बंद होने के बाद शनिवार की सुबह बाइक से वह अपने घर जा रहे थे. उसी दौरान फतेहपुर गांव स्थित कचरा भवन के पास ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

इसके बाद संदेश थाना पुलिस द्वारा इसकी सूचना उन्हें दी गई. सूचना पाकर वे घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना शिक्षक के परिजनों को दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि, मृतक अपने चार भाई और दो बहन में चौथे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी बालिका देवी, दो बेटी शिवांगी देवी, श्वेता कुमारी और दो बेटे अनूप कुमार और अनुज कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उनकी पत्नी बालिका देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: Bihar News: बिहार के इस जिले में गंगा नदी पर बनेगा डबल लाइन रेल पुल, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >