VIDEO: उपेंद्र कुशवाहा के बयान से बिहार में सियासी हलचल, JDU की विरासत पर RLM का दावा; जदयू नेता ने दिया जवाब

उपेंद्र कुशवाहा के बयान से बिहार में सियासी हलचल

बिहार की सियासत में नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नई बहस छिड़ गई है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि उनकी पार्टी यह जिम्मेदारी संभालने को तैयार है. JDU ने इस पर तीखा पलटवार किया है.

Nitish legacy controversy : बिहार की सियासत में एक बार फिर नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नई बहस छिड़ गयी है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने खुले मंच से कहा कि नीतीश कुमार के बिहार की राजनीति से फुर्सत लेने के बाद उनकी विरासत को आगे कौन बढ़ायेगा, इस पर चर्चा होनी स्वाभाविक है. कुशवाहा ने दावा किया कि बिहार की एक बड़ी जमात चाहती है कि यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा संभाले. इस बयान के बाद जनता दल यूनाइटेड ने भी पलटवार किया है. JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बिना नाम लिये उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले अपने कुनबे की चिंता करें.

उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में लंबे समय तक बेहतर सेवा दी और अब उन्होंने फुर्सत लेने की इच्छा जतायी है. उनके मुताबिक, इसके बाद बिहार और देश में एक बड़ी जमात के मन में यह सवाल है कि नीतीश कुमार की विरासत को आगे कौन बढ़ायेगा. कुशवाहा ने कहा कि इस जिम्मेदारी को लेने का दावा बहुत लोग करेंगे, लेकिन आज की तारीख में राष्ट्रीय लोक मोर्चा भी अपना दावा रखता है.

JDU ने कहा- पहले अपने कुनबे की चिंता करें

उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये जवाब दिया. उन्होंने कहा कि गांवों में बुजुर्ग सलाह देते हैं कि चादर जितनी हो, पैर उतने ही फैलाने चाहिए. उन्होंने बिना नाम लिये कहा कि कुछ अति महत्वाकांक्षी लोग खाली बैठे ख्याली पुलाव पकाते और कभी पूरे न होने वाले दिवास्वप्न देखते हैं. ऐसे लोगों को JDU की चिंता छोड़कर पहले अपने कुनबे की चिंता करनी चाहिए.

निशांत कुमार की बढ़ती लोकप्रियता पर भी निशाना

उमेश कुशवाहा ने आगे कहा कि कुछ लोगों को बिहार के भविष्य और लोकप्रिय नेता निशांत कुमार की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और जनस्वीकार्यता हजम नहीं हो रही है. उन्होंने ऐसे लोगों को अपना राजनीतिक पाचन तंत्र मजबूत करने की सलाह दी.

'निशांत को लाने की बात सबसे पहले मैंने कही थी'

बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अलग-अलग समूहों की अलग-अलग राजनीतिक आकांक्षाएं हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि RLM से जुड़े लोग स्वाभाविक रूप से चाहते हैं कि उनकी पार्टी आगे बढ़े. इसी तरह दूसरी पार्टियों के समर्थक अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना चाहेंगे.

निशांत कुमार के उत्तराधिकारी होने के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने ही आगे बढ़कर निशांत कुमार को पार्टी में लाने की बात कही थी. उन्होंने यह भी कहा कि निशांत को उनका आशीर्वाद प्राप्त है.

Also Read : नीतीश की विरासत पर घमासान: उपेंद्र कुशवाहा के दावे पर JDU का पलटवार, कहा- ‘चादर जितनी हो...’



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >