PHOTOS: पटना की सड़कों पर महागठबंधन समर्थकों का हुजूम, नाचते-झूमते जन विश्वास रैली में हुए शामिल

पटना में महागठबंधन की जनविश्वास रैली में शामिल होने के लिए विपक्षी कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़कों पर दिखा. देखिए PHOTOS

पटना में महागठबंधन की जनविश्वास रैली आज होने जा रही है. रविवार को होने वाली इस रैली में शामिल होने के लिए शनिवार की शाम से ही दूर-दराज से विपक्ष के कार्यकर्ता पहुंचने लगे. वहीं रविवार को सुबह 9 बजे के बाद से ही बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचने का सिलसिला जारी रहा.

पटना के गांधी मैदान में हो रही महागठबंधन की जनविश्वास रैली में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों के कार्यकर्ता गाने-बाजे के साथ नाचते-झूमते हुए सड़कों पर दिखे.

जनविश्वास यात्रा में शामिल होने के लिए लोग नाचते-झूमते हुए पटना के गांधी मैदान पहुंचते दिखे. पटना की सड़कों पर लौंडा नाच की भी झलक दिखी जिसे बिहार और उत्तरप्रदेश की लोक कला का एक रूप कहा जाता है.

फोटो क्रेडिट- सरोज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >