सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क ने अच्युत सामंत के नाम पर शोध संस्थान का किया नामकरण

सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क ने प्रसिद्ध भारतीय शिक्षाविद, समाजसेवी व कीट और कीस के संस्थापक डॉ अच्युत सामंत के सम्मान में एक शोध संस्थान का नामकरण किया है

पटना.

अमेरिका की प्रतिष्ठित सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क ने प्रसिद्ध भारतीय शिक्षाविद, समाजसेवी व कीट और कीस के संस्थापक डॉ अच्युत सामंत के सम्मान में एक शोध संस्थान का नामकरण किया है. यह संस्थान है- अच्युत सामंत इंडिया इनिशिएटिव क्यूनी क्रेस्ट इंस्टीट्यूट. अमेरिकी छात्रों को भारत, विशेष रूप से ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत, आदिवासी विकास और शिक्षा के क्षेत्र में डॉ सामंत के योगदान पर गहन शोध का अवसर प्रदान करेगा. इस अवसर पर डॉ सामंत ने कहा, “यह मेरे लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण ओडिशा, कीट और कीस-परिवार के लिए एक अत्यंत गौरव का क्षण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJAY KUMAR

AJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >