सहकारिता विभाग में 1204 पदों पर होगी बहाली

विधान परिषद की दूसरी पाली में बुधवार को सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं, जलवायु परिवर्तन, गन्ना, उद्योग, पशु व मत्स्य संसाधन विभागों के आय-व्ययक पर वाद-विवाद आयोजित किया गया.

पटना. विधान परिषद की दूसरी पाली में बुधवार को सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं, जलवायु परिवर्तन, गन्ना, उद्योग, पशु व मत्स्य संसाधन विभागों के आय-व्ययक पर वाद-विवाद आयोजित किया गया. सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने विभागीय कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. इस दौरान मंत्री ने बताया कि सहकारिता विभाग में 1204 पदों पर बहाली होगी. वेजफेड, कॉम्फेड के माध्यम से रोजगार दिया जायेगा. मंत्री ने बताया कि राज्य में 50 हजार बुनकर काम कर रहे हैं. उन्हें बाहर नहीं जाना पड़े, इसके लिए सरकार पहल कर रही है. मंत्री ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 86 फीसदी धान की खरीदारी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >