Ram Vilas Paswan RIP LIVE Updates: रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार कुछ देर में, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ये उनके जाने का समय नहीं था

Ram Vilas Paswan Death & RIP LIVE Updates : 74 साल की उम्र केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का गुरुवार की शाम निधन हो गया. जिसके बाद शुक्रवार शाम उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से पटना लाया गया. आज, शनिवार दोपहर 12.30 बजे उनके पार्थिव शरीर का दीघा घाट राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाना है. ऐसे में इससे जुड़ी सभी अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ..

Live Updates
6:48 PM. 10 Oct 20 1:18 PM. 10 Oct

नारों से गूंज उठा

राम विलास पासवान के अंतिम यात्रा के दौरान कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैंहै. कार्यकर्ता गूंजे धरती आसमां, राम विलास पासवान जैसे नारे लगा रहे हैं

6:30 PM. 10 Oct 20 1:00 PM. 10 Oct

रामविलास के समर्थकों ने की ये मांग

अंतिम यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. इधर, उनके पटना स्थित आवास पर लगातार समर्थकों का जमावड़ा लग रहा है. कुछ समर्थकों ने सांसद में उनकी आदम कद की प्रतिमा लगाए जाने की मांग भी उठायी है.

6:30 PM. 10 Oct 20 1:00 PM. 10 Oct

राम विलास पासवान के नाम अनूठा रिकॉर्ड, छः प्रधानमंत्रियों के साथ किया काम

राम विलास पासवान के नाम छः प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनूठा रिकॉर्ड है. वे वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और वर्त्तमान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी मंत्रिमंडल में रहकर काम कर चुके हैं.

6:30 PM. 10 Oct 20 1:00 PM. 10 Oct

2 बजे तक किया जा सकता है अंतिम संस्कार

लगातार राम विलास के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने लोगों की हुजूम जमा हो रही है. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि 2 बजे तक उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

6:30 PM. 10 Oct 20 1:00 PM. 10 Oct

केरल से भी पहुंचे नेता और समर्थक

केरल से भी पहुंचे नेता और समर्थक. इस दौरान उन्होंने राम विलास पासवान के पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि और कहा कि वे बहुत बड़े नेता थे. उन्होंने उनसे जुड़ी कुछ यादों को भी साझा किया.

6:30 PM. 10 Oct 20 1:00 PM. 10 Oct

कुछ देर में निकलेगी अंतिम यात्रा, सारी तैयारियां पूरी

अंतिम यात्रा के सारी तैयारियां पूरी हो गयी है. श्रद्धांजलि देने वाले लोग लगाता पहुंच रहे हैं. करीब आधे घंटे में अंतिम यात्रा शुरू होगी. सत्ता से लेकर विपक्षी सभी दल पहुंच चुके है और कई समर्थक लगातार उनके पटना स्थित एसकेपुरी आवास पर पहुंच रहे है.

मुख्य बातें

Ram Vilas Paswan Death & RIP LIVE Updates : 74 साल की उम्र केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का गुरुवार की शाम निधन हो गया. जिसके बाद शुक्रवार शाम उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से पटना लाया गया. आज, शनिवार दोपहर 12.30 बजे उनके पार्थिव शरीर का दीघा घाट राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाना है. ऐसे में इससे जुड़ी सभी अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >