राहुल हिंदुओं का आदतन अपमान करते हैं : प्रो नंदन

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधान पार्षद प्रो रणबीर नंदन ने कहा कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की अमर्यादित, अशोभनीय और असहनीय हरकत करने वाले नेता की छवि बन गयी है.

संवाददाता, पटना भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधान पार्षद प्रो रणबीर नंदन ने कहा कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की अमर्यादित, अशोभनीय और असहनीय हरकत करने वाले नेता की छवि बन गयी है. हिंदुओं के अपमान का कोई मौका राहुल गांधी नहीं छोड़ते हैं. कांग्रेस का हर नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को खुश करने के लिए हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं. प्रो नंदन ने कहा कि राहुल गांधी के लिए यह नया नहीं है कि वे हिंदुओं और हिंदुत्व का अपमान करते हैं.अभी कुछ दिन पहले लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं, वह 24 घंटे हिंसा, नफरत और झूठ बोलते रहते ���ैं. राहुल गांधी हिंदुत्व का अपमान करने वाले आदतन व्यक्ति बन गये हैं. उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण मिलने के बाद पत्र जारी कर आने की मनाही करने का साहस भी राहुल गांधी और उनका परिवार इसलिए कर लेता है क्योंकि वे आदतन हिंदुओं और हिंदूत्व के विरोधी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >