गायक छोटू छलिया को मिला हीरे का कंगन! ईडी से जांच कराने की तैयारी में जदयू

ED Probe Demand: लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में गायक छोटू छलिया को कथित तौर पर मिले हीरे के कंगन को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. जदयू नेता नीरज कुमार ने राबड़ी देवी से बिल, जीएसटी और खरीद से जुड़ी जानकारी मांगी है तथा मामले की जांच कराने की मांग की है.

ED Probe Demand: राष्ट्रीय जनता दल नेता लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक छोटू छलिया को राबड़ी देवी द्वारा कंगन भेंट किए जाने का मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है. कार्यक्रम के बाद यह दावा किया गया कि गायक को हीरे जड़ा कंगन दिया गया था, जिसके बाद विपक्षी दलों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.

पटना में जदयू नेता नीरज कुमार ने इस मामले को लेकर राबड़ी देवी से कई सवाल पूछे हैं. उन्होंने कहा कि अगर छोटू छलिया को हीरे का कंगन दिया गया है तो उसका बिल कहां है. कंगन किस दुकान से खरीदा गया, उसका जीएसटी नंबर क्या है और क्या खरीद से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध हैं, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी महंगे उपहार की खरीद का रिकॉर्ड होना चाहिए और यदि कंगन वास्तव में हीरे का है तो उससे जुड़ी सभी जानकारियां सामने आनी चाहिए.

ईडी को पत्र लिखने की कही बात

नीरज कुमार ने कहा कि वह इस पूरे मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को पत्र लिखेंगे. उन्होंने मांग की कि गायक छोटू छलिया से पूछताछ की जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उन्हें जो कंगन मिला वह असली हीरे का था या नहीं. जदयू नेता का कहना है कि यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि कंगन किस वजह से दिया गया और उसके पीछे की पूरी कहानी क्या है. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सभी तथ्यों की जानकारी सामने आ सके.

राजद पर साधा निशाना

इस मुद्दे पर बोलते हुए नीरज कुमार ने राजद पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजद अब अपसंस्कृति का प्रतीक बनता जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि छोटू छलिया सिर्फ गायक नहीं बल्कि राजद के समर्थक और समर्पित कार्यकर्ता भी हैं. नीरज कुमार ने कहा कि छोटू छलिया को कभी एमएलसी या राज्यसभा नहीं भेजा गया, लेकिन अब उन्हें कार्यक्रम में हीरे का कंगन दिए जाने की बात सामने आई है. ऐसे में राजद को पूरे मामले की जानकारी जनता के सामने रखनी चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर भी की टिप्पणी

जदयू नेता ने लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लालू यादव बीमार हैं और उन्हें किडनी से जुड़ी परेशानी है. ऐसे में उन्हें आम लोगों से दूरी बनाए रखनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि किसी कार्यक्रम में शामिल होना उनका व्यक्तिगत निर्णय है और वह उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं.

इसे भी पढ़ें: खान सर के पार्टनर रहे निखिल सर ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- इसने मेरा संस्थान मुझसे छीन लिया

बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों को बड़ा तोहफा, 16 बीएएस अधिकारी बने आईएएस, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >