कैंपस : पीयू : एमए सेल्फ फाइनेंस कोर्स में एडमिशन के लिए 18 जुलाई तक आवेदन

पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीजी सेल्फ फाइनेंस प्रोग्राम सत्र 2024-26 के विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीजी सेल्फ फाइनेंस प्रोग्राम सत्र 2024-26 के विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. वहीं पीजी कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के रेगुलर कोर्स में एडमिशन के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.pup.ac.in पर लॉगइन कर आवेदन दे सकते हैं. आवेदन शुल्क 1100 रुपये निर्धारित किया गया है. विश्वविद्यालय की ओर से एमएड, एलएलएम, बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस और मास्टर इन लाइब्रेरी व इन्फॉर्मेशन कोर्स के लिए आवेदन मांगा गया है. इन सभी कोर्स में प्रवेश परीक्षा के आधार पर नामांकन लिया जायेगा. प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर मेधा सूची जारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >