पीयू : पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा अब 15 जनवरी को होगी आयोजित

पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीजी सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है.

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीजी सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है. 9 जनवरी को आयोजित होने वाली एमए, एमएससी, एमकॉम और एमएड थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा अब 15 जनवरी को आयोजित की जायेगी. 9 जनवरी को यूजीसी नेट की परीक्षा होने की वजह से परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है. इसके साथ ही पीजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा भी 15 जनवरी को आयोजित की जायेगी. विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा के समय पर परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >