मनेर के शिवम होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, नाबालिग का रेस्क्यू, होटल संचालक समेत 4 गिरफ्तार

पटना के मनेर में स्थित शिवम होटल में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान एक नाबालिग लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में बचाया गया है. होटल संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Patna Prostitution raid: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महादेव स्थान-टाटा कॉलोनी बिहटा-मनेर स्टेट हाईवे स्थित शिवम होटल में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान होटल के एक कमरे से एक नाबालिग लड़की और एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले. पुलिस ने नाबालिग को रेस्क्यू करते हुए होटल संचालक, एक ग्राहक और एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

दानापुर एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि शिवम होटल में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पटना पश्चिमी सिटी एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर होटल में छापेमारी की गई.

होटल से आपत्तिजनक सामग्री बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरे से 12 कंडोम और तीन सेक्स वर्धक टैबलेट भी बरामद किए हैं. पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोग मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश की जा रही है.

होटल संचालक समेत चार गिरफ्तार

पुलिस ने होटल संचालक सह सहालीचक निवासी चांद बाबू सिंह, भोजपुर जिले के कोइलवर-सकड्डी निवासी ग्राहक अजित कुमार और एक महिला को गिरफ्तार किया है. वहीं नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

आगे की जांच जारी

एसडीपीओ-2 ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही फरार अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. छापेमारी टीम में मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, एसआई अफसर अली, संजय चौधरी, पीएसआई दीपिका कुमारी, सत्यप्रकाश समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >