पटना : मसौढ़ी उपकारा में कार्यक्रम, नशे से दूर रहेंगे बंदी, नशामुक्त समाज बनाने में देंगे योगदान

मसौढ़ी उपकारा में बंदियों और कर्मियों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें सभी ने नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया. यह कदम समाज की मुख्यधारा में सुधार और सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से उठाया गया है.

सूबे की सरकार के नशामुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को मसौढ़ी उपकारा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपकारा के बंदियों के साथ कारा प्रशासन के पदाधिकारियों और कर्मियों ने नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने की शपथ ली.

नशे की लत से स्वास्थ्य और परिवार पर पड़ता है असर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपकारा अधीक्षक गौतम कुमार ने नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ उसके पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है. कारा प्रशासन की भूमिका केवल दंडात्मक नहीं है, बल्कि बंदियों में सुधार की भावना विकसित कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है.

काउंसलिंग से नशा छोड़ने के बताए उपाय

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों ने बंदियों से संवाद किया. इस दौरान उन्हें नशा छोड़ने के उपाय और काउंसलिंग के महत्व की जानकारी दी गई. तनाव, निराशा और नकारात्मक परिस्थितियों से सकारात्मक तरीके से निपटने के लिए भी बंदियों को प्रेरित किया गया.

बंदियों और कर्मियों ने लिया सामूहिक संकल्प

कार्यक्रम में बंदियों और कारा कर्मियों ने सामूहिक रूप से नशा नहीं करने और दूसरों को भी नशे से दूर रखने का संकल्प लिया. उपकारा प्रशासन ने बताया कि बंदियों के पुनर्वास और उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे.

इस अवसर पर कक्षपाल मुकेश कुमार, संतोष कुमार, मंटू कुमार, सुधीर कुमार, सत्यम कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर) समेत अन्य कारा कर्मी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >