कौन हैं प्रीता वर्मा? बिहार की पहली कार्यवाहक महिला DGP, 2005 में वैशाली SP रहते किडनी कांड से जुड़ा था नाम

Preeta Verma: बिहार की वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा अब राज्य की कार्यवाहक DGP का पदभार संभाल रही हैं. 1991 बैच की इस अधिकारी का 2005 में वैशाली SP रहते हुए एक चर्चित किडनी कांड से नाम जुड़ा था.

Preeta Verma: बिहार की वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा इन दिनों राज्य की कार्यवाहक DGP की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. DGP विनय कुमार के 21 दिनों के अवकाश पर जाने के बाद उन्हें 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वह फिलहाल होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा की DG की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं.

प्रीता वर्मा 1991 बैच की बिहार कैडर की IPS अधिकारी हैं. सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार उनका जन्म 1 जुलाई 1968 को हुआ है. उनका होम स्टेट राजस्थान है और उनकी शैक्षणिक योग्यता बीए है. उन्होंने 19 दिसंबर 1992 को IPS की सेवा शुरू की थी.

2005 में वैशाली की SP थीं प्रीता वर्मा

प्रीता वर्मा के करियर का एक महत्वपूर्ण दौर 2005 में वैशाली की SP के रूप में रहा. इसी दौरान महनार में किडनी निकालने का चर्चित मामला सामने आया था. एक रिक्शा चालक का निजी क्लीनिक में ऑपरेशन हुआ था. बाद में उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे PMCH ले जाया गया, जहां जांच में दोनों किडनियां गायब होने की बात सामने आयी थी.

इलाज के दौरान करीब 20 दिन बाद मरीज की मौत हो गयी. मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की थी. उस समय प्रीता वर्मा वैशाली की SP थीं. 2026 में उनके कार्यवाहक DGP बनने के बाद यह पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में आया है.

कई जिलों की रह चुकी हैं SP

तीन दशक से अधिक के पुलिस करियर में प्रीता वर्मा ने बिहार के कई महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी संभाली. उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार वह सहरसा, सीवान, बेगूसराय, वैशाली और मुजफ्फरपुर की SP रह चुकी हैं.

जिला पुलिसिंग के अलावा उन्होंने CID, विजिलेंस, पुलिस आधुनिकीकरण, तकनीकी सेवाओं, अपराध रिकॉर्ड और प्रशिक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर भी काम किया.

DG ट्रेनिंग से लेकर होमगार्ड तक

जनवरी 2023 में प्रीता वर्मा को बिहार का DG Training बनाया गया. प्रशिक्षण के क्षेत्र में काम के दौरान उन्हें वर्ष 2023 में President's Police Medal for Distinguished Service से सम्मानित किया गया.

वर्ष 2026 में उनका तबादला बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम में DG-cum-Chairman-cum-Managing Director के पद पर किया गया. इसके बाद उन्होंने होमगार्ड एवं बिहार अग्निशमन सेवा के DG-cum-Commandant General की जिम्मेदारी संभाली.

अब संभाल रही हैं बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभार

DGP विनय कुमार के 15 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अवकाश पर जाने के बाद गृह विभाग ने प्रीता वर्मा को DGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा. वह अपने मौजूदा पद के साथ राज्य पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं.

इस तरह 1991 बैच की प्रीता वर्मा ने बिहार पुलिस में जिला स्तर से लेकर राज्य के शीर्ष पुलिस पद तक लंबा सफर तय किया है. उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पुलिस और प्रशासनिक जिम्मेदारियां रही हैं. 2026 में कार्यवाहक DGP की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके पुराने कार्यकाल, खासकर 2005 के वैशाली और महनार किडनी मामले, की चर्चा फिर से शुरू हुई है.

Also Read: बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >