कैंपस : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी सेमिनार का हुआ आयोजन

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में प्री-पीएचडी सेमिनार का आयोजन बुधवार को हुआ. सेमिनार में सामाजिक संकाय विभाग के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे.

संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में प्री-पीएचडी सेमिनार का आयोजन बुधवार को हुआ. सेमिनार में सामाजिक संकाय विभाग के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे. प्री-पीएचडी सेमिनार में मुख्य रूप से इतिहास विभाग के दो शोधार्थी आशुतोष कुमार और राधे श्याम ने अपना शोध प्रस्तुत किया. मौके पर दोनों शोधार्थी के शोध पर्यवेक्षक डॉ अरविंद कुमार उपस्थित रहे. इस मौके पर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के 2020 सत्र और 2021 सत्र के शोधार्थियों के साथ-साथ अन्य विश्वविद्यालय और विभाग के शोधार्थी उपस्थित थे. सेमिनार में लगभग 70 की संख्या में शिक्षक और शोधार्थी मौजूद थे. सेमिनार की अध्यक्षता स्नातकोत्तर इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष सह संकायाध्यक्ष प्रो माला सिंह ने किया. सेमिनार का संचालन डॉ अविनाश झा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >