Prashant Kishor: प्रशांत किशोर को कहां से मिल रहा पैसा, बिहार चुनाव से पहले जदयू ने किया हिला देने वाला दावा

Prashant Kishor: बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू ने जन सुराज नेता प्रशांत किशोर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. जदयू ने जन सुराज पार्टी के वित्तीय स्रोतों के बारे में जानकारी देने की मांग की है.

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों पर जन सुराज के उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर चुके हैं. प्रशांत किशोर पिछले 2 से ज्यादा वर्षों से बिहार के सभी जिलों में पैदल चल रहे हैं. जनसभा कर रहे हैं. ऐसे में विपक्षी दल का सवाल है कि आखिर उन्हें फंडिंग कर कौन रहा है? इतने पैसे कहां से आ रहे हैं. अब इस मामले में जदयू की एंट्री हो गई है. जदयू ने पूरे मामले को लेकर हिला देने वाला दावा किया है.

नीरज कुमार ने लगाए गंभीर आरोप

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को जॉय ऑफ लिविंग ग्लोबल फाउंडेशन से फंडिंग हो रही है. यह एक प्रकार का चैरिटेबल ट्रस्ट है जिसके जरिए पीके को फंडिंग आ रही है. उन्होंने कहा कि चैरिटेबल फाउंडेशन के नाम पर पॉलिटिक्स चलाना टैक्स अनियमितता के एक बड़े मामले को जन्म देता है. इस तरह के फाउंडेशन के वित्तीय लेन-देन में कई सारी गंभीर अनियमितताएं पाई जाती हैं.

खुद को 50 लाख का डोनेशन क्यों किया

जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा, “प्रशांत किशोर को स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी पार्टी और इस फाउंडेशन के बीच क्या संबंध है? उन्होंने स्वयं 50 लाख डोनेशन क्यों किया? जनता के लिए यह जानना बेहद आवश्यक है कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में करोड़ों रुपये का निवेश कहां से हो रहा है?”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पार्टी को कंपनी संचालित कर रही है- जेडीयू प्रवक्ता

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा, “यह पहली राजनीतिक पार्टी है जो एक कंपनी द्वारा संचालित हो रही है. जन सुराज पार्टी को जॉय ऑफ लिविंग ग्लोबल फाउंडेशन से फंडिंग मिल रही है जो कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड है. फाउंडेशन ने 2023-24 के दौरान ₹48.75 करोड़ डोनेशन प्राप्त किया, जो विभिन्न कंपनियों से आया, लेकिन इन कंपनियों की पूंजी से कहीं अधिक राशि डोनेट की गई. यह गंभीर सवाल उठाता है कि क्या यह डोनेशन सही तरीके से किया गया था या इसमें कोई गड़बड़ी थी? क्या प्रशांत किशोर और जॉय ऑफ लिविंग ग्लोबल फाउंडेशन कंपनी के बीच कोई वित्तीय और राजनीतिक गठबंधन है?”

इसे भी पढ़ें: Bihar : बिहार के इस जिले के DM पर बड़ी कार्रवाई, वेतन जारी करने पर लगी रोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >