पीपीयू- छात्रों ने एनआइटी का किया शैक्षणिक भ्रमण

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक पुस्तकालय व्यवस्था, सूचना संसाधनों व डिजिटल लाइब्रेरी प्रणाली से अवगत कराना था

संवाददाता, पटना

कॉलेज आफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस (पीपीयू) के बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (सत्र 2025-26) के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) पटना के केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक परिभ्रमण किया. इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक पुस्तकालय व्यवस्था, सूचना संसाधनों व डिजिटल लाइब्रेरी प्रणाली से अवगत कराना था. इस दौरान पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य अजय यादव व पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की विजिटिंग फैकल्टी संगीता सिंह और एनआइटी पटना के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी मौजूद रहे. भ्रमण के दौरान सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को आधुनिक पुस्तकालय प्रबंधन, इ-रिसोर्सेज, डिजिटल डेटाबेस, शोध सामग्री एवं सूचना तकनीक के बढ़ते महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुस्तकालय केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह ज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी सूचना का सशक्त केंद्र बन चुका है. विद्यार्थियों को नयी तकनीकों व डिजिटल संसाधनों के उपयोग में दक्ष होना चाहिए, ताकि वे भविष्य में उत्कृष्ट पुस्तकालय व सूचना पेशेवर बन सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amber md

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >