अगस्त-सितंबर में 9000 मेगावाट तक पहुंच सकती है बिजली की मांग

राज्य में बिजली की मांग इस साल अगस्त-सितंबर तक 9000 मेगावाट तक पहुंच सकती है

ऊर्जा सचिव ने इआरपीसी के अधिकारियों के साथ बिजली से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

संवाददाता, पटना

राज्य में बिजली की मांग इस साल अगस्त-सितंबर तक 9000 मेगावाट तक पहुंच सकती है. वहीं अप्रैल-मई माह में राज्य की विद्युत अधिकतम मांग लगभग 7000 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है. यह चर्चा शनिवार को ऊर्जा सचिव सह सीएमडी बीएसपीएचसीएल पंकज कुमार पाल और इस्टर्न रीजनल पावर कमेटी (इआरपीसी) सचिवालय, कोलकाता के अधिकारियों की बैठक में हुई. ईआरपीसी के सदस्य सचिव ने इस मांग को पूरा करने के लिए चल रहे विद्युत उत्पादन परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की. इसमें एसजेवीएन- बक्सर ताप विद्युत संयंत्र (2X 660 मेगावाट), एनटीपीसी- बाढ़ (स्टेज-1, यूनिट III, 660 मेगावाट) और एनटीपीसी- नॉर्थ करनपुरा (यूनिट III, 660 मेगावाट) शामिल हैं.

सीएमडी, बीएसपीएचसीएल ने बताया कि संभावित विद्युत मांग को पूरा करने के लिए विभिन्न स्रोतों से बिजली खरीद की आवश्यक व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध करायी जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >