चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली, प्रदर्शन

patna news: फतुहा. प्रखंड के नदी थाने के सबलपुर गांव में गत 6 फरवरी की रात ट्रांसपोर्टर दिलीप कुमार सिंह के घर हुई दो करोड़ की संपत्ति चोरी मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं.

फतुहा. प्रखंड के नदी थाने के सबलपुर गांव में गत 6 फरवरी की रात ट्रांसपोर्टर दिलीप कुमार सिंह के घर हुई दो करोड़ की संपत्ति चोरी मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. शुक्रवार को पीड़ित परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने सबलपुर में नदी थाने के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे. लोगों का कहना था कि चोरी की घटना घटे लगभग दो महीने होने जा रहा है. पुलिस अब तक ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. पीड़ित परिजनों ने जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का मामले का खुलासा करने की मांग को ले प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

विदित हो कि गत 6 फरवरी की रात सबलपुर निवासी दिलीप कुमार सिंह अपने परिवार के साथ शादी में गये थे तभी चोरों ने उनके घर में घुसकर 55 लाख नकद, डेढ़ किलो सोना और तीन किलो चांदी के गहने समेत करीब दो करोड़ की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था. नदी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि इस मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ की गयी है. पुलिस अपना काम कर रही है. मामला थोड़ा जटिल है इसलिए पुलिस को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >