पटना के वीआईपी इलाकों में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे ब्यूटी पार्लरों पर पुलिस का शिकंजा, दो संचालक हिरासत में

Patna News : पटना पुलिस ने वीआईपी इलाकों के ब्यूटी पार्लरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. गांधी मैदान और कोतवाली थाना क्षेत्र में करीब 50 पार्लरों की जांच हुई, जिसमें दो बिना रजिस्ट्रेशन के चलते पाए गए. पुलिस ने आपत्तिजनक सामान के साथ दो संचालकों को हिरासत में लिया है.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

Patna News : राजधानी पटना के वीआईपी इलाकों में संचालित ब्यूटी पार्लरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया. गांधी मैदान और कोतवाली थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कई ब्यूटी पार्लरों में एक साथ छापेमारी की. जांच के दौरान कुछ पार्लर बिना श्रम विभाग के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन के संचालित पाए गए.

करीब 50 ब्यूटी पार्लरों की हुई जांच

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ ब्यूटी पार्लरों में नियमों का उल्लंघन हो रहा है. इसके बाद विशेष टीम का गठन कर गांधी मैदान और कोतवाली थाना क्षेत्र के करीब 50 ब्यूटी पार्लरों की सघन जांच की गई. अचानक हुई इस कार्रवाई से पार्लर संचालकों में हड़कंप मच गया.

दो संचालक हिरासत में, आपत्तिजनक सामान बरामद

जांच के दौरान गांधी मैदान थाना क्षेत्र के दो ब्यूटी पार्लर बिना आवश्यक रजिस्ट्रेशन के संचालित पाए गए. पुलिस ने दोनों पार्लरों से आपत्तिजनक सामान बरामद किया और अवैध संचालन के आरोप में दोनों संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

अन्य आरोपितों पर भी होगी कार्रवाई

सिटी एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि बरामद सामग्री और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा.

बंटी यादव हत्याकांड में पटना पुलिस की कार्रवाई, लापरवाही पर 3 ASI और 1 होमगार्ड निलंबित


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >