पीएम बिहार को अनेक सौगातें देंगे : श्रवण

ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी अपनी बिहार यात्रा में राज्य को विकास की अनेक सौगातें देंगे.

पटना.ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी अपनी बिहार यात्रा में राज्य को विकास की अनेक सौगातें देंगे. वे जब भी बिहार आते हैं, विकास की एक नयी सौगात लेकर आते हैं. मोदी-नीतीश की जोड़ी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ राज्य के विकास को गति दे रही है. मंत्री श्रवण कुमार ने यह बातें बुधवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं. कार्यक्रम में भवन निर्माण मंत्री जयंत राज और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मौजूद रहे. इससे पहले तीनों मंत्रियों ने जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >