पीएम 29 को भाजपा दफ्तर में चुनावी तैयारियों पर करेंगे चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आयेंगे. पहले दिन 29 मई को शाम पांच बजे पटना पहुंचने पर सबसे पहले जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नये लुक का उद्घाटन करेंगे.

संवादाता,पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आयेंगे. पहले दिन 29 मई को शाम पांच बजे पटना पहुंचने पर सबसे पहले जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नये लुक का उद्घाटन करेंगे. यहीं से वे बिहटा में नये एयरपोर्ट के निर्माण का शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही पटना शहर की कई अन्य योजनाओं का भी वे शुरुआत करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी बेली रोड होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने बताया कि एयरपोर्ट से लेकर बेली रोड पर लाखों लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री भाजपा कार्यालय में पार्टी सांसद, विधायक और विधान पार्षदों एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बूथ सशक्तीकरण पर चर्चा करेंगे. अगले दिन विक्रमगंज में दिन के 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल होंगे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री की पहली बिहार यात्रा होंगी. विक्रमगंज में वे जनसभा को संबोधित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >