पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो शुरू, सड़कों पर तिरंगा लिए खड़े हैं हजारों लोग

PM Modi Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई को पटना पहुंचकर अपने दो दिवसीय बिहार दौरे की शुरुआत की. उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए भव्य टर्मिनल का उद्घाटन किया और बिहटा एयरपोर्ट का वर्चुअल शिलान्यास भी किया. इसके बाद पीएम मोदी ने शहर में भव्य रोड शो किया, जिसे देखने हजारों लोग सड़कों पर उमड़े.

PM Modi Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई को अपने दो दिवसीय बिहार दौरे की शुरुआत पटना से की, जहां उन्होंने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बने नए अत्याधुनिक टर्मिनल का उद्घाटन किया. इसके साथ ही बिहटा एयरपोर्ट परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास भी किया गया. इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे.

पटना में शुरू हुआ 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

पटना आगमन के बाद पीएम मोदी का 6 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू हुआ, जो आरण्य भवन से निकलकर डुमरा चौकी, बेली रोड, आयकर गोलंबर होते हुए बीजेपी कार्यालय वीरचंद पटेल पथ तक पहुंचा. पूरे मार्ग पर 32 स्वागत मंच बनाए गए थे और सुरक्षा के लिए 3000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं. भारी संख्या में आमजन भी पीएम के स्वागत में सड़कों पर नजर आ रहे हैं. बीजेपी कार्यालय पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद का पहला बिहार दौरा

प्रधानमंत्री का यह दौरा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद का पहला बिहार दौरा है, जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा को तेज किया है. 30 मई को पीएम मोदी रोहतास में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां जनसभा से पहले महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज़ में सिंदूर लगाकर उनका स्वागत करने की तैयारी की है. इस दौरे को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी के कार्यक्रमों से साफ है कि बीजेपी बिहार में अपनी पकड़ और मज़बूत करने के लिए मैदान में पूरी ताकत से उतरी है.

Also Read: पीएम मोदी ने किया पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >