PM Modi के जन्मदिन पर बिहार के विधायक ने भगवान विश्वकर्मा बनाकर उतारी उनकी आरती, Video Viral

PM Modi birthday : हरिभूषण ठाकुर उर्फ बचौल ने इस वीडियो पर कहा है कि पीएम देश के आधुनिक निर्माता हैं. जिस तरह विश्वकर्मा जी ने संसार का विकास किया. वैसे ही पीएम मोदी देश का विकास कर रहे हैं और देश को गढ़ रहे हैं.

बिहार के बिस्फी से विधायक हरिभूषण ठाकुर उर्फ बचौल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर को भगवान विश्वकर्मा की तरह बनाकर पूजा कर रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बचौल इसमें मोदी जिंदाबाद और मोदी शरणम् गच्छामी का नारा लगा रहे हैं.

हरिभूषण ठाकुर उर्फ बचौल ने इस वीडियो पर कहा है कि पीएम देश के आधुनिक निर्माता हैं. जिस तरह विश्वकर्मा जी ने संसार का विकास किया. वैसे ही पीएम मोदी देश का विकास कर रहे हैं और देश को गढ़ रहे हैं. वहीं पूजा किए जाने पर बचौल ने कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती भी है. इसलिए हमने यह किया है.

विवादित बयानों से सुर्खियों में रहते हैं बचौल- बता दें कि हरिभूषण ठाकुर बचौल बीजेपी के मधुबनी जिले के बिस्फी से विधायक हैं. वे अपने बयानों में हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. पिछले दिनों उन्होंने एक विवादित बयान दिया था, जिसमें कहा था कि जिन्हें भारत में ठीक नहीं लग रहा है, वे अफगानिस्तान चले जाएं. इतना ही नहीं, उन्होंने बीते दिनों बख्तियारपुर शहर का नाम बदलने की भी मांग कर दी थी.

इधर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेशन का मेगा अभियान चलाया जा रहा है. इस अवसर पर लोगों को कोरोना का टीका दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि अब तक करीब दो करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन दिया जा चुका है. वहीं बिहार में भी आज 30 लाख वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है.

Also Read: PM Modi Birthday: 71 नाव पर 71 केक, बिहार के दरभंगा में अनोखे तरीके से मना पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >