पीएम का बिहार से विशेष लगाव : विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकसभा का चुनाव क्षेत्रीय आकांक्षाओं को सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय विकास के लक्ष्य को पूरा करने का चुनाव होता है. नरेंद्र मोदी सरकार का पिछले दस साल का रिपोर्ट कार्ड यह कहता है कि इस सरकार ने हर क्षेत्र में '' परफॉर्म, रिफार्म और ट्रांसफॉर्म '' के अपने संकल्प को पूरा किया है.

संवाददाता, पटना. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकसभा का चुनाव क्षेत्रीय आकांक्षाओं को सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय विकास के लक्ष्य को पूरा करने का चुनाव होता है. नरेंद्र मोदी सरकार का पिछले दस साल का रिपोर्ट कार्ड यह कहता है कि इस सरकार ने हर क्षेत्र में ”” परफॉर्म, रिफार्म और ट्रांसफॉर्म ”” के अपने संकल्प को पूरा किया है. श्री सिन्हा ने कहा कि इस चुनाव के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं, उनकी अपेक्षाओं को संबोधित कर रहे हैं. अपनी व्यस्तताओं के बीच कई राज्यों में रात्रि विश्राम भी कर रहे हैं, जबकि चुनाव जीतने के लिए उनकी गांरटी ही काफी है. बिहार में तो वे दूसरी बार रुकेंगे. इससे पता चलता है कि बिहार के प्रति उनके मन में विशेष लगाव है. उन्होंने कहा कि सजायाफ्ता पिता और आरोपित पुत्र की जोड़ी राष्ट्रीय संकल्प के इस चुनाव को पंचायत चुनाव बनाने पर तुली है. न इनके पास अपनी कोई सोच है, न संकल्प है और न ही देश चलाने का सामर्थ्य है. पिछले चुनाव में शून्य पर आउट होने के बाद भी ये खुद को सुधार नहीं पाये हैं. इन्हें लोगों को बताना चाहिए कि जब 15 वर्षों तक राज्य इनकी सरकार थी तो शिक्षा और रोजगार की क्या उपलब्धि थी? राज्य से इतनी बड़ी संख्या में पलायन क्यों हुआ? जातीय नरसंहार के दोषियों को सजा क्यों नहीं मिली? उसकी जगह उनको चुनाव मैदान में उतारने कर क्या संदेश देना चाहते हैं?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >