मतदान के लिए लोगों को किया गया जागरूक

मसौढ़ी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को धनरूआ बीडीओ सीमा कुमारी ने प्रखंड के वैसे मतदान केंद्र के मतदाताओं से मिल उन्हें जागरूक किया

मसौढ़ी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को धनरूआ बीडीओ सीमा कुमारी ने प्रखंड के वैसे मतदान केंद्र के मतदाताओं से मिल उन्हें जागरूक किया जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम था. बीडीओ सीमा कुमारी अपने अधीनस्थ कर्मियों, जीविका दीदी व विकास मित्रों के साथ मतदान केंद्र संख्या 286 प्रखंड के अवधारा गांव पहुंचीं और वहां के पुरुष व महिला मतदाताओं से डोर-टू-डोर मिल उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया. बीडीओ ने ग्रामीणों को इस दौरान मतदान के अधिकार और मतदान क्यों जरूरी है इससे अवगत कराया. उन्होंने ग्रामीणों को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलायी. बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया कि अवधारा समेत अन्य कई गांव हैं जहां पिछले चुनाव में औसत से कम मतदान हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >