Pension Yojna: बिहार में अब डबल से भी ज्यादा मिलेगी इन लोगों को पेंशन, सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान…

Pension Yojna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पेंशनभोगियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है. दरअसल, अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को डबल से भी ज्यादा पेंशन की राशि मिलेगी.

Pension Yojna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने बिहार के कई पेंशनभोगियों के लिए बड़ा निर्णय ले लिया है. दरअसल, अब बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को डबल से भी ज्यादा पेंशन की राशि मिलेगी. इससे जुड़ी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिये पोस्ट शेयर कर दी.

मुख्यमंत्री ने पोस्ट किया शेयर

सीएम नीतीश ने ऐलान करते हुए कहा कि, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रु की जगह 1100 रु पेंशन मिलेगी. सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी. सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा. इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी. वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी.”

कब से मिलेगी बढ़ी हुई राशि ?

बता दें कि, बिहार में पहले विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को पेंशन राशि के रूप में मात्र 400 रुपये की राशि दी जाती थी. जिसे अब नीतीश सरकार ने बढ़ा दिया है. इसके साथ ही अब डबल से भी ज्यादा यानी कि, 1100 रुपये की राशि अब हर महीने पेंशन के रूप में मिलेगी. वहीं, लाभार्थियों को पेंशन की बढ़ी हुई राशि जुलाई महीने से मिलनी शुरू हो जाएगी. यह बड़ा तोहफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से माना जा रहा है.

Also Read: पटना में पोस्टर वॉर: तेजस्वी के पोस्टर में लिखा ‘मेरा बाप चारा चोर है, चिराग को बताया जीजा फर्स्ट वाला…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >